बरेली के 1.20 लाख किसानों को बड़ी राहत, बिना फार्मर रजिस्ट्री के होगी गेहूं खरीद
farmers relief Bareilly: बरेली के किसानों के लिए राहत भरी खबर! यूपी सरकार ने गेहूं खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म कर दी है. अब 1.20 लाख किसान आसानी से अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 जून तक बेच सकेंगे.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
farmers relief Bareilly: बरेली: गेहूं बेचने को लेकर परेशान चल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता फिलहाल समाप्त कर दी है. इस फैसले से बरेली जिले के करीब 1.20 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.