कौन है आशुतोष सिंह आशु जिसने दी थी समाजवादी पार्टी डेलिगेशन को चेतावनी? गाजीपुर में सपा नेताओं पर हुए पथराव की पूरी कहानी सामने आई
यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखें गाजीपुर पथराव कांड का पूरा सच. जानें क्यों भिड़े सपा नेता और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह. साथ ही, दिवंगत मां पर हुई टिप्पणी पर अखिलेश यादव का तीखा और भावुक पलटवार.
ADVERTISEMENT

यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. इस शो में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं, जिसमें शामिल है गाजीपुर में सपा डेलिगेशन पर हुआ पथराव और उसके पीछे की पूरी कहानी, महिला आरक्षण बिल को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच अखिलेश यादव का अपनी दिवंगत मां पर हुई टिप्पणी पर भावुक जवाब, और इस पूरे घटनाक्रम में लखनऊ मेयर सुषमा खरकवाल की सफाई.