लेटेस्ट न्यूज़

पीली वर्दी, हाथों में डंडा...ओपी राजभर ने कर दी अपनी ही सेना तैयार, किए बड़े दावे

UP News: ओम प्रकाश राजभर अपनी सेना बना रहे हैं. इस सेना का नाम राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना रखा गया है. इसका जो वीडियो सामने आया है, वह बहुत वायरल है. इस सेना को लेकर ओपी राजभर ने कई बड़े दावे किए हैं.

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar, OP Rajbhar's army, Om Prakash Rajbhar, UP news, UP viral news, UP politics, Rashtriya Suheldev Sena, ओपी राजभर, ओपी राजभर की सेना, ओम प्रकाश राजभर, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी की राजनीति, राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना
UP News
social share
google news

UP News: हमारे खास कार्यक्रम 'पूर्वांचल की बात' में आपका स्वागत है. सोमवार से शुक्रवार आने वाले UP TAK के इस कार्यक्रम में आपको मिलता है उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की राजनीति, जुर्म और वायरल खबरें. वो खबरें जो पूरे उत्तर प्रदेश पर अपना गहरा असर डालती हैं. आज 'पूर्वांचल की बात' में हम जिक्र कर रहे हैं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर यानी ओपी राजभर की. दरअसल पूर्वांचल में एक नई सेना बन रही है. ये सेना कोई और नहीं बल्कि ओपी राजभर बना रहे हैं. इस सेना के सैनिकों ने पीली वर्दी पहन रखी है और ये सैनिक ओपी राजभर के हर निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं.