लेटेस्ट न्यूज़

जब सोनिया गांधी के जन्मदिन का केक कट रहा था तो वहां अखिलेश यादव और डिंपल का दिखा ऐसा रिएक्शन

सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन पर CPP कार्यालय में दिखा इंडिया गठबंधन का मजबूत बॉन्ड. राहुल-प्रियंका, अखिलेश-डिंपल यादव केक कटिंग सेरेमनी में दिखे बेहद करीब, डिंपल की मुस्कान पर चर्चा. पीएम मोदी ने भी सोनिया गांधी को दी बधाई.

ADVERTISEMENT

Sonia Gandhi Birthday Celebrations
Sonia Gandhi Birthday Celebrations
social share
Google CTA

कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन के मौके पर 9 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित सीपीपी कार्यालय में खुशनुमा समारोह देखने को मिला. इस कार्यक्रम में विपक्षी दलों के कई प्रमुख सांसद मौजूद रहे. इस दौरान का एक खास पल ये भी देखने को मिला जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को भी केक कटिंग सेरेमनी में लेकर पहुंचे.