PDA के क्लर्क अजय ने घूस में जैसे लिया कैश एंटी करप्शन वालों ने पकड़ा तभी उसके साथी पुलिसवालों को ही लगे पीटने!
प्रयागराज मेें इंस्पेक्टर राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय ट्रैप टीम ने बुधवार को PDA कार्यालय पहुंचकर क्लर्क अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एंटी करप्शन टीम के साथ मारपीट की गई जिसमें इंस्पेक्टर राकेश बहादुर सिंह और सिपाही विकास पाण्डेय को चोट भी आई है.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जूनियर क्लर्क अजय कुमार ने आवंटित प्लाट की रजिस्ट्री कराने के लिए प्राणेंद्र पांडेय नाम के व्यक्ति से 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसकी शिकायत प्राणेंद्र पांडेय ने एंटी करप्शन टीम से कर दी. ऐसे में कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने अचानक विकास प्राधिकरण दफ्तर में धावा बोल दिया. इस दौरान करप्शन टीम ने जूनियर क्लर्क अजय कुमार को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. लेकिन तभी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने मिलकर एंटी करप्शन टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान इंस्पेक्टर राकेश बहादुर सिंह और सिपाही विकास पाण्डेय को चोट भी आई है.