UP Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए जारी की ये चेतावनी, देखें ताजा अपडेट
UP Weather Update: लखनऊ का पारा 10 डिग्री से नीचे. 9 दिसंबर को बरेली (6.8°C) सबसे ठंडा शहर रहा. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र के लिए घने कोहरे (Dense Fog) का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है लेकिन सुबह के समय ठिठुरन और कोहरा बढ़ रहा है. जहां एक तरफ लखनऊ का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों के लिए घने कोहरे की नई चेतावनी जारी की गई है. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.









