लेटेस्ट न्यूज़

‘पुजारी की गर्दन काटेंगे’…चंपत राय के इस बयान पर अखिलेश का तंज- उन्हें गृह मंत्री बना दें

राम मंदिर निर्माण और अब रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के बीच चंपत राय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव हैं…

ADVERTISEMENT

uptak
uptak
social share
google news

Ram Mandir News: राम मंदिर निर्माण और अब रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के बीच चंपत राय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव हैं. हालिया चंपत राय का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह ‘अयोध्या में पुजारी की गर्दन काट’ लेने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. राय अपने इसी बयान के चलते अब विवादों में गिर गए हैं. उनके इसी वीडियो को आधार बनाकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा है.