लेटेस्ट न्यूज़

Ram Mandir: राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता

. 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lalla Pran Pratishta) समारोह है, इस खास मौके पर शामिल होने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हुई हस्तियों को न्यौता दिया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं. मकर संक्रांति के दिन से ही राम नगरी अयोध्या में रामोत्सव शुरू हो जाएगा. 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा (Ram Lalla Pran Pratishta) समारोह है, इस खास मौके पर शामिल होने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हुई हस्तियों को न्यौता दिया जा रहा है. इसी कड़ी में अब मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को न्यौता दिया है.