सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, राजधानी जाने के लिए झांसी स्टेशन पर यात्रियों में अफरा-तफरी
ADVERTISEMENT
Delhi Bound Trains Cancelled: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन का असर अब आम जनता पर भी पड़ रहा है. प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें अचानक रद्द कर दी गई हैं. यही हाल झांसी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Delhi Bound Trains Cancelled: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन का असर अब आम जनता पर भी पड़ रहा है. प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें अचानक रद्द कर दी गई हैं. रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यही हाल झांसी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला है. ट्रेनों के रद्द होने के कारण स्टेशन पर इतनी ज्यादा भीड़ बढ़ गई कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़कियों के रास्ते ट्रेन में घुसने को मजबूर हैं.
ट्रेन की खिड़की से घुसे यात्री
झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली है. रात से लेकर सुबह तक हालात इतने खराब रहे कि लोगों को ट्रेन के दरवाजे से अंदर जाने तक की जगह नहीं मिली. ऐसे में छोटे बच्चे, महिलाएं और अन्य यात्री अपने सामान के साथ ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की से कोच में घुसते नजर आए. जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक खचाखच भरे हुए थे और कोच के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी.
रद्द हुई दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
प्रदर्शन के चलते 9 और 10 अक्टूबर को यूपी संपर्क क्रांति, एमपी संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस और रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गईं. इसी वजह से स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई. कई यात्री स्टेशन पर घंटों से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. परिवार के साथ सफर कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है और कुछ लोगों ने भीड़ देखकर अपना सफर ही टाल दिया.
करीब पचहत्तर ट्रेनें रद्द, पुलिस अलर्ट
नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के रैक उपलब्ध न होने के कारण दिल्ली आने वाली करीब 40 और वहां से जाने वाली 35 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है. कुल मिलाकर करीब 75 ट्रेनें रद्द होने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस बीच उत्तर प्रदेश में पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है.
