लेटेस्ट न्यूज़

अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद भड़के सपा सांसद प्रिया सरोज, बोले- 'देश तानाशाही से नहीं चलेगा'

ADVERTISEMENT

CJP Protest: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तीनों नेताओं को फ्लाइट के अंदर से हिरासत में ले लिया है. इस कार्रवाई पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सरकार पर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है.

social share
Google CTA

CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रंका और सौरभ को फ्लाइट के अंदर घुसकर हिरासत में ले लिया है. इस बड़ी कार्रवाई को देखने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने दिल्ली पुलिस और सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं.

फ्लाइट के अंदर से हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी. इसी वजह से जैसे ही अभिजीत दीपके की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी, पुलिस टीम विमान के अंदर पहुंच गई. पुलिस ने फ्लाइट के अंदर से ही तीनों नेताओं को हिरासत में ले लिया. इससे पहले मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया जा चुका था. प्रदर्शनकारियों को रोकने और पकड़ने के लिए दिल्ली में जगह-जगह बसें खड़ी की गई हैं.

पुलिस की कार्रवाई पर भड़के पुष्पेंद्र सरोज

कौशांबी से समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज इस कार्रवाई पर काफी नाराज हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेताओं को हिरासत में लिए जाने का वीडियो शेयर किया. उन्होंने इसे एक कायराना हरकत बताया और कहा कि देश तानाशाही से नहीं चलेगा. सांसद ने दिल्ली की सड़कों पर तैनात पुलिस और बसों का वीडियो भी साझा किया. उन्होंने साफ कहा कि चाहे कुछ भी कर लो, लेकिन अब देश का युवा डरने और रुकने वाला नहीं है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सीजेपी के इस प्रदर्शन में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. सांसद सरोज ने पुलिस तैनाती पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी बसें एक चोर को बचाने के लिए लगाई गई हैं और ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा. इससे पहले इसी मांग को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था. अखिलेश यादव ने इस बार भी प्रदर्शन का समर्थन किया है, लेकिन व्यस्त होने के कारण वह दिल्ली नहीं आ पाए.