लेटेस्ट न्यूज़

सीजेपी प्रोटेस्ट को अखिलेश यादव ने दिया समर्थन, बोले- 'किसीके रोके नहीं रुकेगा अब दिल्ली में देश जुटेगा'

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना जारी है. प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की कड़ी सख्ती को लेकर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है और आंदोलन का समर्थन किया है.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना जारी है. दिल्ली:  पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. इस आंदोलन को समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है.

दिल्ली के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन देर से मिला था, इसलिए इजाजत नहीं दी गई. इसे देखते हुए गाजीपुर और टिकरी सहित दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर भारी सुरक्षा बल, पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात हैं. हर रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर युवाओं को रास्ते में रोकने और हिरासत में लेने की खबरें भी आ रही हैं.

अखिलेश यादव की सरकार को चेतावनी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस आंदोलन को कोई रोक नहीं पाएगा और अगर ऐसा हुआ तो देश का हर हिस्सा जंतर मंतर बन जाएगा. अखिलेश ने इसे नई चेतना का प्रतीक बताया है. चुनाव आयोग के भेदभाव के खिलाफ सपा इस आंदोलन के साथ खड़ी है. इससे पहले सपा ने पेपर लीक मामले में भी प्रदर्शन किया था.

ममता बनर्जी भी प्रदर्शन में शामिल

जंतर-मंतर पर चल रहे इस धरने को और भी मजबूती मिल रही है. जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रही हैं. समाजवादी पार्टी इस आंदोलन और ममता बनर्जी को अपना पूरा नैतिक समर्थन दे रही है. पुलिस और प्रशासन के लिए इतनी बड़ी संख्या में जुट रहे नेताओं और युवाओं को संभालना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.