मेरठ में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटा, शादी के 7 साल बाद भी बच्चे न होने से थी परेशान
ADVERTISEMENT
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल पत्नी ने शक के चलते अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया.
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल पत्नी ने शक के चलते अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया. यह घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ज़ैद गार्डन इलाके की है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.
दूसरी महिला से संबंध का शक
इस जोड़े की शादी को करीब 7 साल हो चुके हैं, लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं है. पीड़ित पति के अनुसार, उसकी पत्नी को शक था कि उसके किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं. पत्नी को यह भी डर सताने लगा था कि बच्चा न होने की वजह से उसका पति कहीं दूसरी शादी न कर ले. इसी शक और डर की वजह से पत्नी ने अपने ही पति को नुकसान पहुंचाने की यह खौफनाक साजिश रची.
कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया
पीड़ित पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 8 अक्टूबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच पत्नी ने उसे पीने के लिए कॉफी दी थी. आरोप है कि उस कॉफी में कोई नशीली चीज मिली हुई थी. कॉफी पीने के बाद पति को गहरी नींद आ गई. इसके बाद पत्नी ने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई गंभीर वार कर दिए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी वहां से भाग गई.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
हमले के बाद पति दर्द से तड़पने लगा. गनीमत यह रही कि सही समय पर आसपास के लोग उसे गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल अस्पताल ले गए, जिससे उसकी जान बच गई. अस्पताल में पीड़ित का इलाज जारी है. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
