लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी में 5 साल के रिलेशनसिप का दर्दनाक अंत, प्रेमी नरेंद्र कुमार ने किसी और से रचाई सगाई तो प्रेमिका ने दी जान

ADVERTISEMENT

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 5 साल से प्रेम संबंध में रह रही 24 साल की युवती की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक प्रेमी नरेंद्र कुमार ने चुपके से दूसरी लड़की से सगाई कर ली. इससे आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है.

social share
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की बेवफाई से टूटकर ऐसा कदम उठाया, जिससे उसकी जान चली गई. लड़की 5 साल से गांव के ही एक लड़के के साथ रिश्ते में थी. दोनों ने एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, लेकिन लड़के ने चुपके से किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली. जब प्रेमिका ने इसका विरोध किया, तो लड़के ने उसकी बात सुनने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की ने हताश होकर सुसाइड कर लिया.