अखिलेश यादव को यूपी में लगा बड़ा झटका! विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा में शामिल होंगे 3 पूर्व सपा नेता
ADVERTISEMENT
UP Politics: राज्यसभा चुनाव 2024 में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा के तीन विधायक 14 अक्टूबर को औपतारीक रूप से भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इसमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं.
UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. राज्यसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा के पक्ष में वोट देने वाले तीन विधायक अब आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं. ये विधायक गौरीगंज, गोसाईगंज और कालपी से हैं. इन विधायकों के भाजपा में जाने से सपा को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है.
