शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद राधा केली कुंज पहुंचे प्रेमानंद महाराज, आश्रम छोड़ने की अफवाहों पर लगा ब्रेक
ADVERTISEMENT
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे और करीब दो घंटे तक भक्तों को दर्शन दिए. उनके आश्रम पहुंचने और आधिकारिक प्रेस नोट के बाद आश्रम छोड़ने, एकांतवास और बंटवारे से जुड़ी सभी अफवाहों पर विराम लग गया है.
Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही सभी अफवाहों पर अब विराम लग गया है. दरअसल, महाराज जी गुरुवार की सुबह-सुबह राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे, तो उन्हें देखकर वहां मौजूद भक्तों में खुशी लहर दौड़ गई. उनके आश्रम पहुंचते ही उन सभी दावों की पोल खुल गई है, जिनमें कहा जा रहा था कि महाराज जी ने आश्रम छोड़ दिया है या फिर आश्रमों के बीच बंटवारा हो गया है.
