9 अक्टूबर को रद्द रहेंगी बनारस-नई दिल्ली और शिवगंगा एक्सप्रेस, रिफंड के लिए क्या करना होगा?
वाराणसी से दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद्द रहेंगी. यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है. रद्द होने का आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Delhi Train and Shiv Ganga Express Cancelled
वाराणसी और दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. आज यानी 9 अक्टूबर को बनारस से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनें शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) रद्द रहेंगी. बता दें कि इन दो ट्रेनों को रद्द करने का कारण अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण रेलवे प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है. अगर आप आज इन ट्रेनों से सफर करने वाले थे तो रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले यह अपडेट जरूर चेक कर लें.
