नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट के चलते आज रात से बंद रह सकते हैं ये 57 मेट्रो स्टेशन
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है. DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों पर गेट बंद करने और ट्रेन फ्रीक्वेंसी घटाने का अनुरोध भेजा गया है. इससे नोएडा, गाजियाबाद के यात्रियों पर असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

57 Metro will be closed
नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित CJP के प्रोटेस्ट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है. दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.
