अब भाजपा ने अखिलेश को दिया इस सीट से चुनाव लड़ने का चैलेंज, कहा- हमारा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी हरा देगा...
अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के बाद यूपी में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को सैफई छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी.
ADVERTISEMENT

यूपी में अयोध्या को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चैलेंज पर भाजपा ने पलटवार किया है. योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव को सैफई छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी उनके सामने चुनाव लड़ सकता है.
