एक नहीं... सपा के ये तीन बागी विधायक भाजपा में होंगे शामिल, अखिलेश को बैक-टू-बैक बड़े झटके!
अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है. उनके साथ अयोध्या के गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में जाने की बात सामने आई है.
ADVERTISEMENT

अमेठी की गौरीगंज विधानसभा से विधायक राकेश प्रताप सिंह अब औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने 14 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता लेने का ऐलान किया है. उनके साथ अयोध्या के गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में शामिल होने की बात सामने आई है. राकेश प्रताप सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है.
