लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में होमगार्ड रवींद्र शंकर ने पत्नी और बेटी को मार डाला, सोते समय डाटा केबल से घोंटा दोनों का गला

Lucknow Crime News: लखनऊ के कृष्णानगर में होमगार्ड रवीन्द्र शंकर ने पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या की. हत्या के बाद खुद पुलिस को सूचना दी. आरोपी हिरासत में.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा से एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है. 9 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भोलाखेड़ा निवासी रवीन्द्र शंकर (उम्र लगभग 56 साल) ने अपनी पत्नी श्यामा दुलारी (उम्र लगभग 50 साल) और बेटी पूजा साहू (उम्र लगभग 32 साल) की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णानगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आरोपी रवीन्द्र शंकर लखनऊ में होमगार्ड के पद पर तैनात है. आरोप है कि उसने आधी रात में सोते समय अपनी पत्नी और बेटी की डाटा केबल से गला कसकर हत्या कर दी थी.