लखनऊ में फिनिक्स पलासियो से लेकर इकाना तक जलमग्न, छतों पर रहने को मजबूर लोग, जानें ग्राउंड जीरो का हाल
ADVERTISEMENT
लखनऊ में मूसलाधार बारिश और गोमती नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ है और प्रशासन राहत कार्यों में लगा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश और उफनती गोमती नदी ने भारी तबाही मचाई है. शहर के निचले इलाकों से लेकर शहीद पथ जैसे सबसे आधुनिक और वीआईपी स्पॉट्स तक सब कुछ जलमग्न हो चुका है. स्थिति इतनी विकराल है कि लखनऊ का मशहूर फिनिक्स पलासियो मॉल, इकाना स्टेडियम और आसपास का पूरा इलाका पानी में डूब गया है. वहीं बाढ़ प्रभावित रिहायशी इलाकों में हालात खौफनाक बने हुए हैं. लोगों के किचन से लेकर बेडरूम तक जलमग्न हैं और परिवार छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हैं. ग्राउंड जीरो पर उम्मीद की एकमात्र किरण राहत सामग्री लेकर पहुंच रही बोट बनी हुई है.
