लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में बीजेपी के कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़, नाश्ता लेने के लिए टूट पड़ी महिलाओं की भीड़

ADVERTISEMENT

Baghpat News: बागपत में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के समापन के बाद नाश्ते के पैकेट बांटते ही महिलाओं की भीड़ बेकाबू हो गई. धक्का-मुक्की और भगदड़ के बीच पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा है.

social share
Google CTA

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कार्यक्रम के समापन के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. 'सेवा ज्योति यात्रा' नाम के इस कार्यक्रम में सेवा और समर्पण की बातें तो खूब हुईं, लेकिन जैसे ही नाश्ते के पैकेट बांटने शुरू हुए, महिलाओं की भीड़ उन पर टूट पड़ी. नाश्ते को लेकर ऐसी भगदड़ और होड़ मची कि पूरी व्यवस्था बिगड़ गई और हालात को काबू करने के लिए आखिर में पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा. इस पूरे हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.