लेटेस्ट न्यूज़

एटा में डेंगू से हाहाकार, 18 मौतों के दावे पर प्रशासन का आंकड़ा 12, यूपी Tak को ग्राउंड जीरो पर क्या दिखा?

Etah Dengue Deaths News: यूपी के एटा जिले के रसूलपुर गड़ौली गांव में डेंगू और बुखार से 18 लोगों की मौत का दावा. स्वास्थ्य विभाग के दावों और आंकड़ों पर उठे सवाल, दहशत में ग्रामीण.

ADVERTISEMENT

Etah Dengue Deaths News
Etah Dengue Deaths News
social share
Google CTA

एटा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने शासन और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. जिले का रसूलपुर गड़ौली गांव डेंगू और बुखार के कहर से दहशत में है. ग्रामीणों का दावा है कि पिछले करीब एक महीने में 18 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हैरानी की बात ये है कि कल ही गांव में दो लोगों की मौत होने की बात सामने आई है. हालांकि जिला प्रशासन ने गांव में डॉक्टरों की टीम भेज कर हेल्थ केम्प लगवाया है जिससे बीमार लोगों का इलाज किया जा सके. जिला प्रशासन गांव वालों को दूषित पानी से दूर रहने की अपील कर रहा है. वहीं, जिला प्रशासन ने 12 मौतों होने का आंकड़ दिया है.