शादीशुदा युवक ने प्रेमिका को सरेआम मारी गोली, फिर जो किया मच गई अफरा-तफरी
ADVERTISEMENT
आगरा की मलपुरा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका पर दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, बाद में खुदकुशी कर ली. प्रेमिका की हालत गंभीर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. मलपुरा थाना क्षेत्र की सफायर कॉलोनी में दिनदहाड़े एक शादीशुदा युवक अरुण कुमार ने अपनी प्रेमिका पर सरेआम गोलियां चला दीं. वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. खुद को घिरता देख और पकड़े जाने के डर से युवक ने वहीं खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
