लेटेस्ट न्यूज़

विदेशी हसीना के साथ तेज प्रताप यादव का डांस, इरीना संग उनकी केमिस्ट्री नहीं भूल पा रहे लोग

तेज प्रताप यादव का 'राइज एंड फॉल 2' में संजय दत्त वाला लुक और इरीना रुदकोवा संग रोमांटिक डांस वायरल हो रहा है. शो से बाहर होने के बाद उनका गिटार बजाते वीडियो और बेबाक अंदाज भी चर्चा में हैं.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav dance with Irina
Tej Pratap Yadav dance with Irina
social share
Google CTA

बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे तेज प्रताप यादव रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हो चुके हैं. लेकिन शो के अंदर उनका देसी अंदाज, जबरदस्त एंटरटेनमेंट और विदेशी हसीना इरीना रुदकोवा के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी छाई हुई है. बॉलीवुड स्पेशल एपिसोड में संजय दत्त के कैरेक्टर में दिखे तेज प्रताप ने इरीना संग रोमांटिक डांस कर न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. शो को अलविदा कहने वाले तेज प्रताप का गिटार बजाते वीडियो और एग्जिट के बाद उनका बेबाक स्वैग इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा.