राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ रहीं दूरियां? जानें क्या है गठबंधन की मजबूरी
ADVERTISEMENT
Uttar Pradesh Politics: राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच बढ़ती दूरी से कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. प्रदर्शनों में अलग-अलग दिखने और सीट बंटवारे पर मतभेद के बीच दोनों दलों के सामने गठबंधन मजबूत रखने की चुनौती है.
Uttar Pradesh Politics: राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच बढ़ती दूरियों ने राजनीतिक गलियारों में नए सवालों को जन्म दे दिया है. हाल ही के प्रदर्शनों और अहम बैठकों में दोनों नेताओं का अलग-अलग दिखाई देना, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की चुनौतियों को दर्शाता है. दोनों पार्टियों के बीच आपसी मतभेद और सीटों के बंटवारे की असहमति इस पूरी स्थिति को और भी ज्यादा उलझा रही है.
