लेटेस्ट न्यूज़

कांशीराम की पुण्यतिथि पर CM योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, बसपा ने लखनऊ में रखे कई बड़े कार्यक्रम

ADVERTISEMENT

Kanshi Ram Death Anniversary: बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर CM योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वहीं, लखनऊ में बसपा ने उनके विचारों और राजनीतिक विरासत को याद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए है.

social share
Google CTA

Kanshi Ram Death Anniversary: बहुजन समाज के बड़े नेता कांशीराम की पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद किया जा रहा है. उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में लगा दिया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वहीं, उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने भी लखनऊ में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया है.