वाराणसी में होगा वायु सेना का एयर शो, 8 दिन नहीं बिकेगा नॉनवेज, दोनों के बीच क्या कनेक्शन?
Non Veg Ban in Varanasi: वाराणसी में 19 से 26 अक्टूबर तक भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो आयोजित होना है. इसके चलते नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. जानकारी मिली है कि कार्यक्रम स्थल के 30 किलोमीटर के दायरे में मीट, मांस और मछली की बिक्री नहीं होगी.
ADVERTISEMENT

Non Veg Ban in Varanasi: वाराणसी में 19 से 26 अक्टूबर तक भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो आयोजित होना है. इसके चलते नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. जानकारी मिली है कि कार्यक्रम स्थल के 30 किलोमीटर के दायरे में मीट, मांस और मछली की बिक्री नहीं होगी. आपके मन में सवाल आया होगा कि वायु सेना के एयर शो से मांस की बिक्री का क्या कनेक्शन? दरअसल लड़ाकू विमान को बर्ड हिट के खतरे से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है. पशु चिकित्सा अधिकारी और नगर निगम टीमों को दुकानें बंद कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि 22, 23 और 25 अक्टूबर को मुख्य एयर शो होगा, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे.
जनसंपर्क अधिकारी ने क्या बताया?
वाराणसी के नगर निगम अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फाइटर प्लेन की सुरक्षा के मद्देनजर बर्ड हिट की आशंका को खत्म करने के लिए ये फैसला लिया गया है. संबंधित विभागों को नोटिस दिया गया है कि वह दुकानदारों को इस विषय में सूचित कर दें. 26 अक्टूबर को स्टैंडबाय कि दिन रखा गया है.
20 लाख से ज्यादा लोग देखने आ सकते हैं शो
ऐसा अनुमान जताया गया है कि इस एयर शो देखने के लिए गंगा घाट पर 20 लाख से ज्यादा दर्शक आ सकते हैं. इतनी बड़ी भीड़ और जल सुरक्षा को देखते हुए गंगा के गहरे पानी वाले क्षेत्रों में प्रभावी बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं. दर्शकों को अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए संवेदनशील रास्तों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे.
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए 20 से 26 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं. आवारा पशुओं पर नियंत्रण और मोबाइल टावर की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज क्यों दे रहे अखिलेश यादव? कौन है यहां से सपा कैंडिडेट
