दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP करेगी प्रदर्शन, किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया समर्थन; युवाओं से कहा 'दिल्ली पहुंचे'
ADVERTISEMENT
Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. किसान नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन को समर्थन देते हुए युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की है.
Gyanesh Kumar: दिल्ली में एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है. इस बार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी और कई संगठन दिल्ली में डेरा डालने वाले हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता पहले ही इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. अब किसान नेता राकेश टिकैत ने भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन देकर युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की है.
