लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में टीचर दिनेश कुमार माथुर ने बच्चे के सिर को बनाया तबला, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

ADVERTISEMENT

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज टीचर ने बच्चे के गंजे सिर को तबला बना दिया. इसके बाद वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने टीचर दिनेश कुमार माथुर को निलंबित कर दिया है.

social share
Google CTA

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जहां एक टीचर ने स्कूल में एक बच्चे के गंजे सिर को तबला बना दिया. टीचर ने मजे-मजे में बच्चे के सिर पर तबले की धुन बजाई और इसका वीडियो बनाकर खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर डाल दिया. वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया है.