UPTak Baithak Logo

आगरा में दीपावली के दिन सिलेंडर फटने से रामजीलाल का मकान हुआ धराशाई, 6 घायल... धमाके के बाद ऐसा था मंजर

Agra News: आगरा में दीपावली के दिन थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा गली नंबर 5 में स्थित एक घर में सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशाई हो गया. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दीपावली के दिन बड़ा हादसा हो गया. थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा गली नंबर 5 में स्थित एक घर में सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशाई हो गया. धमाका इतना तेज था कि आस-पास के मकानों में भी दरारें आ गईं. हादसे में मलबे के नीचे दबकर 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.