लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में नए सर्किल रेट के बाद मकान-दुकान खरीदना हुआ महंगा, दफ्तरों के रेट में भी 50 फीसदी हुई बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 8 अगस्त से सर्किल रेट 35 प्रतिशत से लेकर 54 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं. ऐसे में अब यहां मकान और दुकान लेना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है.

ADVERTISEMENT

Agra New Circle Rate
Agra New Circle Rate
social share
google news

Agra New Circle Rate: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 8 अगस्त से सर्किल रेट 35 प्रतिशत से लेकर 54 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं. ऐसे में अब यहां मकान और दुकान लेना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है. एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, मॉल रोड, शास्त्रीपुरम, कमला नगर जैसे प्रमुख इलाकों में सर्किल रेट में 50 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि नए सर्किल रेट तय कर लागू किए गए हैं. साल 2017 में भी 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. लेकिन उसके बाद तैयार हुए सात प्रस्तावों को स्थगित कर दिया गया. इस बार लगभग डेढ़ महीने की प्रक्रिया के बाद शासन ने फिर बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.