लक्ष्मी, रुचि सिंघल, प्रियंका, नूतन सिंह... आजमगढ़ मंडल में चयनित ये 22 सरकारी टीचर टर्मिनेट! मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग ने आजमगढ़ मंडल के 22 शिक्षकों को फर्जी दस्तावेजों के कारण बर्खास्त कर दिया है. जानें इस बड़े घोटाले और अब तक की कार्रवाई के बारे में.
ADVERTISEMENT

Azamgarh, teachers terminated (Representative Image).
उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक बड़े करप्शन के मामले में आजमगढ़ मंडल में चयनित 22 शिक्षकों को टर्मिनेट किए जाने का फैसला लिया है. इन शिक्षकों पर आरोप है कि नियुक्ति के दौरान इन्होंने जो डॉक्युमेंट जमा किए थे, वो फर्जी पाए गए हैं. इनके अंकपत्र/प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनाए गए. अब इनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है. इसके अलावा इनपर FIR का भी आदेश दिया गया है. ये सारी नियुक्तियां 2014 की हैं. नियुक्ति के बाद से लेकर अबतक इन 22 शिक्षकों को जो वेतन भुगतान किया गया है, उसकी भी रिकवरी करने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है.