लेटेस्ट न्यूज़

अफजाल की बेटी ने की मंदिर में पूजा तो मुख्तार के भतीजे ने लगाया चंदन, गाजीपुर में ये क्या हो रहा?

Ghazipur Loksabha Seat: बढ़ती गर्मी के साथ लोकसभा चुनाव का सियासी पारा भी चढ़ता ही जा रहा है. पूर्वांचल की हॉट सीट में शुमार गाजीपुर लोकसभा सीट का सियासी पारा भी इस समय चरम पर है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Afzal Ansari News: बढ़ती गर्मी के साथ लोकसभा चुनाव का सियासी पारा भी चढ़ता ही जा रहा है. पूर्वांचल की हॉट सीट में शुमार गाजीपुर लोकसभा सीट का सियासी पारा भी इस समय चरम पर है. हालांकि यहां मतदान अंतिम यानी सातवें चरण में 1 जून को है. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और माफिया मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी इस चुनाव में योजनाबद्ध तरीके से अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बता दें कि अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी इन दिनों सपा की महिला विंग के साथ मिलकर चुनाव प्रचार में हिंदू वोटरों को साधने में शिवालय, मंदिरों में पूजन और कीर्तन करते फोटो और वीडियो में नजर आ रही हैं.