आगरा में CM योगी ने सपा-कांग्रेस को लिया निशाने पर, लगाया देश के खिलाफ साजिश का आरोप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो जन कल्याण, विकास और सुरक्षित भारत के खिलाफ हैं, वे एक बार फिर देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं.
ADVERTISEMENT

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो जन कल्याण, विकास और सुरक्षित भारत के खिलाफ हैं, वे एक बार फिर देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भारत के प्रति नकारात्मक भावनाएं रखती हैं. उन्होंने कहा, "इंडी गठबंधन (‘इंडिया’ गठबंधन) के घटकों का ‘‘देश को धोखा देने और जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को बांटने’’ का ट्रैक रिकॉर्ड है."
