Lok Sabha Election Phase 2: जानें क्या रहेगा वोटिंग का समय, कौन हैं दूसरे चरण के प्रमुख चेहरे
Lok Sabha Election Phase 2: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा. यूपी की जिन आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election Phase 2: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा. इस चरण में इन सीटों पर मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच मुकाबला होने की सम्भावना है. यूपी की जिन आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं. आपको बता दें कि आठों सीटों पर वोटिंग कल सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी.
