लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में रामलला के दर्शन, फिर अमेठी-रायबरेली से उम्मीदवारी का ऐलान....कांग्रेस का ये है प्लान?

अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर राहुल गांधी की को टीम ने अमेठी में कैंप करना शुरू भी कर दिया है

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण के लिए शुक्रवार (26 अप्रैल) को वोटिंग होनी है लेकिन अमेठी और रायबरेली से अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. अब चर्चा है कि कांग्रेस अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है, इसके लिए बकायादा प्लान भी बना लिया गया है.