'उन्हें डर है कि...', अखिलेश ने कन्नौज से दाखिल किया पर्चा तो अपर्णा यादव ने कही ये बात
समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जिसपर अपर्णा ने तंज कसा है.
ADVERTISEMENT

Kannauj Loksabha Seat : समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. वहीं सपा प्रमुख के नामांकन दाखिल करने के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डर की वजह से बड़े नेताओं को मैदान में उतरना पड़ रहा है.
