कन्नौज से अखिलेश ने काटा पति तेज प्रताप का टिकट तो राज लक्ष्मी यादव ने दी एसी प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Kannauj Loksabha Seat: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इससे पहले कन्नौज सीट से अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया गया था. उनके नाम का बकायदा ऐलान भी हुआ था, लेकिन अब आखिर में समाजवादी पार्टी की तरफ से यह तय हुआ है कि इस सीट पर अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे. वहीं तेज प्रताप यादव का टिकट कटने के बाद उनकी पत्नी और लालू यादव की छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव का बयान समाने आया है.
