CBSE 10th टॉपर 2025: 5 सब्जेक्ट में मिले 100 में 100 नंबर…10वीं ऑल इंडिया टॉपर आरव मल्होत्रा की मार्कशीट देखिए
CBSE Board 10th Result 2025: CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 में डीपीएस ग्रेटर नोएडा वेस्ट के छात्र आरव मल्होत्रा ने 5 विषयों में 100 में 100 नंबर लाकर ऑल इंडिया टॉप किया. देखें उनकी मार्कशीट और पढ़ाई की स्ट्रैटिजी.
ADVERTISEMENT

CBSE Board 10th Result 2025
CBSE Board 10th Result 2025: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल के छात्र आरव मल्होत्रा ने सीबीएसई (CBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा में 6 में से 5 सब्जेक्ट में 100 में से 100 मार्क्स हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. आरव की इस ऐतिहासिक सफलता ने न सिर्फ ने उनके परिवार बल्कि स्कूल, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है. खबर में आगे आरव की मार्कशीट देखने के साथ-साथ जानिए उन्होंने किस स्ट्रैटिजी से पढ़ाई की और वाह आगे क्या करना चाहते हैं?