लेटेस्ट न्यूज़

मेरे सामने चाचा को खा गया...पीलीभीत में किसान हंसराम की बाघ ने ले ली जान, बेटा और भतीजा देखते रह गए   

Tiger Killed farmer in Pilibhit: पीलीभीत के नजीरगंज गांव में बाघ ने खेत में काम कर रहे किसान को मार डाला. बेटे और भतीजे के सामने हुई घटना के बाद गांव में भय का माहौल है.

ADVERTISEMENT

बाघ के हमले में किसान की मौत
बाघ के हमले में किसान की मौत
social share
Google CTA

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दर्दनाक और दहशत फैलाने वाली घटना सामने आई है. पूरनपुर तहसील क्षेत्र के नजीरगंज गांव में मंगलवार की रात एक बाघ ने खेत में सिंचाई कर रहे 49 वर्षीय किसान हंसराम को अपना शिकार बना लिया. बाघ ने यह हमला हंसराम के बेटे राजकुमार और भतीजे लालाराम के सामने किया, जो बेबस होकर यह खौफनाक मंजर देखते रह गए.