लेटेस्ट न्यूज़

बुलंदशहर गैंगरेप और हत्या के चौथे आरोपी ने उगले क्या-क्या राज? न्यूड वीडियो बनाने को लेकर दी थी ये सलाह

Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश में हाईवे पर गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी रिंकू को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने साजिश में साथ दिया और पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी. 

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश में हाईवे पर कार में गैंगरेप और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस की तफ्तीश लगातार तेज हो रही है. बुलंदशहर पुलिस ने इस केस में चौथे आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. रिंकू पर आरोप है कि वह पूरी साजिश में शामिल था और घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को कुछ नहीं बताया.