लेटेस्ट न्यूज़

BDS की डिग्री लेकर कानपुर की डॉ. अनुष्का कर रही थी हेयर ट्रांसप्लांट, 2 लोगों की जब गई जान तो खुली पोल 

Kanpur News: कानपुर में डॉ. अनुष्का तिवारी द्वारा चलाए जा रहे हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक में दो इंजीनियरों की मौत हो गई। जांच में पता चला कि डॉ. अनुष्का के पास केवल बीडीएस की डिग्री है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और वह फरार हैं।

ADVERTISEMENT

Dr. Anushka
Dr. Anushka
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर दो इंजीनियरों की मौत मामले ने हड़कंप मचा दिया है. इस मामले ने चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाही और फर्जीवाड़े की पोल खोल दी है. अब ताजा जानकारी ये सामने आई है कि बीडीएस (डेंटल) की डिग्री रखने वाली डॉ. अनुष्का तिवारी ने खुद को प्लास्टिक सर्जन बताकर हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक चलाया था. अफसोस, इस लापरवाही के चलते दो इंजीनियरों की जान चली गई.