लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश की 'कन्नौज क्रांति' पर BJP का पलटवार, सुब्रत पाठक ने नामांकन से पहले सपा प्रमुख को दी ये सलाह

कन्नौज लोकसभा सीट इस समय उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनकर उभरी है. इसके पीछे की वजह है कि यहां से खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Utar Pradesh News : कन्नौज लोकसभा सीट इस समय उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनकर उभरी है. इसके पीछे की वजह है कि यहां से खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. फिलहाल कन्नौज की राजनीति शतरंज की बिसात सी नजर आ रही है. एक तरफ अखिलेश यादव हैं तो दूसरी तरफ भाजपा से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक मैदान में हैं. सपा प्रमुख ने अपने चुनाव को 'कन्नौज क्रांति' का नाम दिया है तो सुब्रत पाठक ने उसपर पलटवार किया है.