लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर का अंडरकरंट समझ चुके हैं राहुल-प्रियंका! अमेठी और रायबरेली जाने से पहले चौंका सकते हैं

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को उतार सकती है. जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है. इसी बीच खबर आ रही है कि नामांकन से पहले राहुल और प्रियंका, अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो ये कांग्रेस का काफी बड़ा कदम माना जाएगा.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi
social share
Google CTA

UP News: रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कौन होगा? ये सवाल पिछले काफी दिनों से चर्चाा का विषय बना हुआ है. अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को अमेठी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली से चुनाव में उतारने का फैसला कर लिया है. बहुत जल्द इस फैसले की घोषणा हो जाएगी.