लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा सीट से हेमा मालिनी के खिलाफ इस ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर को खड़ा कर सकती है कांग्रेस

कांग्रेस मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह को खडा़ कर सकती है. माना जा रहा है कि जल्द ही विजेंद्र सिंह के नाम का ऐलान हो सकता है.

ADVERTISEMENT

hema malini
Hema Malini
social share
google news

Mathura Lok Sabha: लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों सियासी दल काफी एक्टिव हैं. राजनीतिक दलों द्वारा लगातार अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया जा रहा है. अब इसी क्रम में कांग्रेस मथुरा लोकसभा सीट पर बड़ा दांव चल सकती है. दरअसल मथुरा लोकसभा उत्तर प्रदेश की ‘हॉट’ सीट में शामिल हैं. यहां से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पिछले 2 बार से सांसद हैं. इस बार कांग्रेस इस सीट से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ बॉक्सर विजेंदर सिंह को खड़ा कर बड़ा दाव चल सकती है.