बाराबंकी के महादेवा महोत्सव में पहुंची अक्षरा सिंह, लाइव शो में उन्हें देखने के लिए खचाखच भरी रही भीड़
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह कभी अपनी फिल्म तो कभी म्यूजिक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में अक्षरा सिंह बाराबंकी के महादेवा महोत्सव में पहुंची थीं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर:अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम से.
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह कभी अपनी फिल्म तो कभी म्यूजिक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में अक्षरा सिंह बाराबंकी के महादेवा महोत्सव में पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें देखने और सुनने वाले हजारों फैंस पहुंचे थे. वहीं अक्षरा ने भी अपने फैन्स को मायूस नहीं किया. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक गाने गाए जिसे सुनकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए. अक्षरा के भोजपुरी धुन और धमाकेदार प्रस्तुतियों ने लोगों की शाम को यादगार बना दिया.