लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर के इस सरकारी स्कूल में मैडम सुनीता ने 6वीं की कविता के मुंह पर टेप चिपकाकर खूब पीटा?अब हुआ ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दूलही गांव में बने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छठवीं की एक कविता नाम की छात्रा ने अपनी एक टीचर पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. अब इस मामले में टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri
Lakhimpur Kheri
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दूलही गांव में बने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छठवीं की एक कविता नाम की छात्रा ने अपनी एक टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा का आरोप है कि स्कूल अध्यापिका सुनीता क्लास में अमिया खाने को लेकर इतना नाराज हो गई कि उसने कविता के मुंह पर टेप चिपकाकर उसे आधे घंटे तक खड़ा रखा और मारपीट की. मामले की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजनों ने लिखित में इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की. वहीं जब इस मामले की जांच की गई तो बच्ची की शिकायत को सही पाया गया. अब इसमें कार्रवाई करते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने अध्यापिका सुनीता को निलंबित कर दिया है.