लेटेस्ट न्यूज़

भदोही के सूर्यभान पर लगा नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप तो उसने खुद के साथ गलत कर लिया फिर सुसाइड नोट में ये सब लिखा

भदोही में नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस पूछताछ के बाद गायब हुए सूर्यभान यादव का शव स्थानीय तालाब से बरामद हुआ. पांच पन्नों के सुसाइड नोट में उसने लड़की के परिजनों पर उत्पीड़न और धमकियों का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस पूछताछ का सामना कर रहे एक युवक का शव स्थानीय तालाब से बरामद हुआ है. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि तालाब किनारे भारी भीड़ जुट गई, और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा. इस घटना के बाद मृतक के परिजन बिलख-बिलख कर रोते रहे. पुलिस को घटनास्थल से 5 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें युवक ने लड़की के परिजनों पर गंभीर उत्पीड़न और धमकियों का आरोप लगाया है.