लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 3225 पदों पर निकली भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक और कोच के 3225 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

RPSC Recruitment 2025: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक और कोच के कुल 3225 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पात्र और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 सितंबर 2025 तय की गई है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.